Tuesday, April 28, 2026

CM विष्णुदेव साय का बयान – “आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को बोड़ला में आयोजित हिंदू संगम कार्यक्रम में एक बड़ा बयान दिया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि आदिवासी समाज सदियों से हिंदू धर्म के मूल तत्वों का पालन करता आया है और वे आदिकाल से सबसे बड़े हिंदू रहे हैं। सीएम साय के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि आदिवासी समाज हमेशा से शिव, पार्वती, पेड़-पौधों और प्रकृति की पूजा करता रहा है। वे कर्मा पूजा को भगवान मानते हैं और अपनी आस्थाओं का पालन करते हुए इस पूजा को अपनी धार्मिक पहचान मानते हैं। सीएम साय ने बताया कि आदिवासी समाज की महिलाएं व्रत करती हैं, जो प्रकृति के पूजक होते हुए गौरा गौरी की पूजा करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “आदिवासी समाज ने सदियों से अपनी धार्मिक परंपराओं को निभाया है और यह कहना गलत होगा कि वे हिन्दू नहीं हैं। हम लोग कर्मा पूजा करते हैं, और यही पूजा हमारे धर्म का अभिन्न हिस्सा है। जो प्राकृतिक तत्वों की पूजा करते हैं, जो गौरा गौरी की पूजा करते हैं, उनसे बड़ा हिंदू कौन हो सकता है?