रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट बैठक में बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश में अब पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है। CM भूपेश ने राजस्व विभाग के प्रस्ताव बड़ा फैसला लिया है।आपको बता दें कि बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा ( Petrol-Diesel VAT) एक्साइज ड्यूटी कम करते हुए पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल में 10 रुपए कम किया था। जिसके बाद दूसरे राज्यों में VAT काम किये गए थे लेकिन छत्तीसगढ़ में वैट को लेकर विपक्षी दलों ने काफी हंगामा भी किया था। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले ही कहा था कि दूसरे राज्यों के वैट पर नजर रखा जा रहा है। CM बघेल ने पहले ही कम करने के संकेत दिए थे।
कैबिनेट ( Petrol-Diesel VAT) में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश में अब पेट्रोल-डीजल पर लिये जाने वाले VAT में कमी की गई है। पेट्रोल में VAT पर 1 फीसदी की कमी की गयी और डीज़ल में VAT पर 2 फीसदी की कमी की गई है। VAT की कटती किये जाने के बाद राज्य सरकार लगभग 1 हजार करोड़ रुपये का घाटा वहन करेगी।







