Saturday, April 4, 2026

CMO पर पार्षद का आरोप, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने से मचा बवाल

नगर पालिका सीएमओ ने लांघी शालीनता की सीमा, पार्षद से अभद्र भाषा में की बातचीत, कॉल रिकॉर्डिंग हुआ वायरल…बलरामपुर। नगरपालिका बलरामपुर में सियासी और प्रशासनिक टकराव खुलकर सामने आ गया है। एक भाजपा पार्षद ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रणव राय पर अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कथित कॉल रिकॉर्डिंग वायरल कर दी है।

वार्ड 14 के पार्षद गौतम सिंह का आरोप है कि CMO जनप्रतिनिधियों से दबाव और अभद्र भाषा में बात करते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

वहीं, CMO प्रणव राय ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वायरल ऑडियो उनका नहीं है, बल्कि AI तकनीक से छेड़छाड़ कर तैयार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नियमों के तहत काम करते हैं और किसी भी दबाव में नहीं आएंगे।