कोरबा. पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा समाज को नशा मुक्त करने और नशे से जुड़े अपराध को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति के लिए ‘निजात’ अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया है.इसी कड़ी में बुधवार को कटघोरा SDOP ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी और थाना प्रभारी अश्विन राठौर के द्वारा अपने स्टॉफ और नगर पालिका परिषद की उपस्थिति में समस्त शासकीय स्कूली बच्चे, शिक्षक शिक्षिकाओ समेत सरकारी कर्मचारी, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी, टैक्सी स्टैंड के वाहन चालक, मितानिन संग मिलकर नशामुक्ति रैली निकाली गई. ये रैली कटघोरा थाना परिसर से निकलकर शहीद वीर नारायण चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड से वापस होते हुए न्यू बस स्टैंड आकर नगर भ्रमण कर कटघोरा थाना खत्म हुई.








