Saturday, September 19, 2026

एक्टर अक्षय कुमार के खिलाफ शिकायत,पेंड्रा के वकील ने SP और गृह मंत्रालय को भेजा पत्र

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर भारत के नक्शे का अपमान करने का आरोप लगा है। पेंड्रा के अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने जिले के एसपी सहित गृह मंत्रालय को लेटर पोस्ट कर इसकी शिकायत की है। पेंड्रा निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने शिकायत में लिखा है कि फिल्म स्टार अक्षय कुमार ग्लोब पर बने भारत के मानचित्र पर जूता पहनकर खड़े हैं, जो इसका अपमान है।

होकर एक वीडियो पोस्ट कर भारत के नक्शे का अपमान करने और भावनाएं आहत होने की बात कही है उन्होंने अक्षय कुमार के द्वारा इस तरह से भारत माता के नक्शे पर खड़े होना भारतीय नक्शे का अपमान बताया गया है। अक्षय कुमार के इस कृत्य को राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971 के तहत दंडनीय होने के कारण अधिवक्ता वीरेंद्र पंजाबी ने इसकी शिकायत नई दिल्ली गृह मंत्री एवं मुंबई गृह मंत्री से की है और पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।