Wednesday, May 6, 2026

चुनाव में अनोखा अंदाज: कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरों ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के लिए गाया गाना, बोले- ‘तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे’

एमसीबी। छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान होना है, जिसकी तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई है. मुख्य राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच एक दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजियों का सिलसिला जारी है. इसी बीच भरतपुर -सोनहत से कांग्रेस प्रत्याशी गुलाब कमरों का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमे उनका अलग अंदाज देखने को मिला. वीडियो में गुलाब कमरों उनकी प्रतिद्वंदी केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के लिए गाना गाते हुए चुटकी लेते नजर आ रहे है.