रायपुर। हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद प्रदेशभर में सियासी तूफान आ गया है। मंगलवार को देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद बलौदाबाजार जीजेएम कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जायेगा। उनके वकील की तरफ जमानत के लिए आवेदन लगाया जा सकता है। जहां पुलिस उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।








