Tuesday, August 4, 2026

कवि कुमार विश्वास का विवादित बयान VIDEO: भाजपा के मंत्री-सांसद के सामने कहा- ‘वामपंथी कुपढ़’ है और ‘RSS वाले अनपढ़’ है

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में विक्रम उत्सव के दौरान मंगलवार रात को कवि कुमार विश्वास की राम कथा अपने-अपने राम का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया गया है. लेकिन शुरुआत के दिन ही कवि कुमार विश्वास ने अपनी कथा के दौरान एक विवादित वक्तव्य दे दिया. उन्होंने कहा कि देश में “वामपंथी कुपढ़” हैं और “आर एस एस वाले अनपढ़” है. इस दौरान भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक सामने ही बैठे थे.

कवि कुमार विश्वास ने कहा कि एक दिन मैं अपने स्टूडियो में बैठा था कुछ रिकॉर्ड कर रहा था, तभी मेरे यहां काम करने वाला है, एक युवक जो आरएसएस के लिए काम करता है. आया और बोला कि भैया कल बजट आने वाला है, तो बजट कैसा होना चाहिए. तो मैंने कहा कि तुमने तो राम राज्य की सरकार बनाई है, तो रामराज्य जैसा ही बजट होना चाहिए, तो उस बच्चे ने कहा कि राम राज्य में कहां बजट होता था, तो मैंने कहा कि तुम्हारी यही समस्या है कि वामपंथी लोग कुपढ़ हैं और तुम अनपढ़ हो.