Wednesday, September 30, 2026

छात्रावास में कोरोना विस्फोट : 19 बच्चे संक्रमित मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कांटेक्ट ट्रेसिंग

धमतरी. जिले में कोरोना के डराने वाले आंकड़े आ रहे हैं. नगरी ब्लॉक के एक छात्रावास में कोरोना विस्फोट हुआ है. यहां कुछ दिन पहले 11 और सोमवार को 8 कोरोना के मरीज मिले हैं. धमतरी में 19 स्कूली बच्चों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है.

मामला नगरी कन्या छात्रावास का बताया जा रहा है, जहां की छात्रा सर्दी, खांसी की शिकायत होने पर सिविल अस्पताल नगरी में टेस्टिंग के लिए गए थे. एंटीजन टेस्ट करने के बाद 19 छात्राएं कोरोना पाजिटिव मिली हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम कन्या छात्रावास में अन्य छात्राओं का टेस्ट कर रही है. आपको बता दें कि धमतरी जिले में 85 दिनों तक एक भी कोरोना मरीज नहीं मिले. इधर 92 दिन बाद धमतरी में लगातार मरीज मिल रहे.