लोकसभा की 543 में से 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। रुझानों में NDA 294 और I.N.D.I.A. 224 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है।

यूपी में कांग्रेस-सपा को अच्छी बढ़त है। वहीं, पश्चिम बंगाल में TMC को फायदा मिलता दिख रहा है। एमपी में भाजपा पिछला प्रदर्शन करती दिख रही है। कुल 29 सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है। राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है।

काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलट और उसके बाद EVM के नतीजे आ रहे हैं। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया था। कुल 7 फेज में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग हुई। 1952 के बाद 44 दिन का यह चुनाव सबसे लंबा रहा। 1952 में यह 4 महीने चला था। इन 2 मौकों के अलावा चुनाव की प्रोसेस अमूमन 30 से 40 दिन में पूरी हो जाती थी।

राज्यों के रुझान…

राज्य सीटें भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
उत्तर प्रदेश 80 38 42 0
महाराष्ट्र 48 18 29 1
आंध्र प्रदेश 25 21 0 4 (YSRCP)
तेलंगाना 17 8 8 1 (AIMIM)
पश्चिम बंगाल 42 12 2 28 (TMC)
बिहार 40 31 8 1
तमिलनाडु 39 1 36 2
मध्यप्रदेश 29 29 0 0
कर्नाटक 28 20 8 0
गुजरात 26 25 1 0
राजस्थान 25 13 12 0
ओडिशा 21 17 1 3 (BJD)
केरल 20 2 17 1
असम 14 8 4 2
झारखंड 14 8 6 0
पंजाब 13 0 10 2 + 1 (SAD)
छत्तीसगढ़ 11 10 1 0
हरियाणा 10 4 6 0
दिल्ली 7 7 0 0
जम्मू कश्मीर 5 2 2 (NC) 1
उत्तराखंड 5 5 0 0
हिमाचल प्रदेश 4 4 0 0
मेघालय 2 0 1 1
अरुणाचल प्रदेश 2 2 0 0
त्रिपुरा 2 2 0 0
गोवा 2 1 1 0
मणिपुर 2 0 1 1
लक्षद्वीप 1 0 1 0
पुडुचेरी 1 0 1 0
सिक्किम 1 0 0 1
मिजोरम 1 1 0 0
नगालैंड 1 0 1 0
अंडमान निकोबार 1 1 0 0
चंडीगढ़ 1 0 1 0
दादर नगर हवेली- दमन दीव 2 1 0 1
लद्दाख 1 0 0 1
कुल सीटें- 543

नोट- बढ़त/जीत का डेटा चुनाव आयोग के अनुसार है…