Thursday, March 12, 2026

गरियाबंद से रायपुर आ रहे दंपती सड़क हादसे का हुए शिकार, पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर

रायपुर। नवा रायपुर स्थित निमोरा गांव के समीप हाइवा से कार के टकराने से कार चालक एलआईसी एजेंट की मौके पर मौत हो गई. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी को इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है. पुलिस हाइवा जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है.राखी थाना से मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद निवासी एलआईसी एजेंट जयप्रकाश पात्र पत्नी के साथ रायपुर आ रहे थे. निमोरा के पास कार की हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई. नाक और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल-112 को दी गई. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पास के सीएससी सेंटर भेजा, वहीं घायल महिला को उपचार के लिए मेकाहारा रवाना किया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है, वहीं दुर्घटना के बाद फरार हो गए हाइवा चालक को पुलिस तलाश कर रही है.