उत्तराखंड के जोशीमठ में हालात और बिगड़ गए है। यहां पिछले 24 घंटों में 50 से ज्यादा अन्य मकानों में दरारें देख गईं। इससे पहले यह आंकड़ा 723 था। उधर, सीएम CM पुष्कर सिंह धामी ने रात जोशीमठ में गुजारी। इससे पहले वे पीड़ित परिवारों से मिले। गुरुवार को भूस्खलन को लेकर अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।
उधर बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात उत्तराखंड के गंगोत्री, औली समेत जोशीमठ के सुनील वार्ड में बर्फबारी हुई है।
मुनादी के बावजूद लोग घर छोड़ने तैयार नहीं
इनका कहना है कि मुआवजा तय हुए बिना वे अपनी संपत्ति कैसे छोड़ दें। कुछ लोगों को होटलों में शिफ्ट किया गया। लेकिन वहां भी दरारें थीं। इससे लोग नाराज हो गए। इनका कहना था कि जब मरना ही है तो हम अपने घरों में ही मरना पसंद करेंगे।
जोशीमठ से आज के अपडेट्स
- उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली HC को बताया है कि लोगों के विस्थापन के लिए 2 कमेटियां बनाई गई हैं।
- उत्तराखंड सरकार ने प्रभावितों को देने के लिए 45 करोड़ रुपए का फंड रिलीज किया है।
- स्वामी रामदेव की कंपनी पतंजलि ने राहत सामग्री से भरे दो ट्रक जोशीमठ भेजे हैं।
- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा में भी मकानों में भी दरारें आ गई हैं।
- राहत राशि प्रभावितों को देने के लिए 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है।










