Tuesday, August 4, 2026

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में मिले हिरण के दो बच्चे, CRPF ने किया रेस्क्यू

बीजापुर. इंद्रावती टाइगर रिजर्व (Indravati Tiger Reserve) के अंतर्गत पामेड़ अभ्यारण क्षेत्र में 23 जनवरी को सीआरपीएफ (CRPF) द्वारा सर्चिंग के दौरान जंगल में लावारिस हालत में हिरण के दो छोटे बच्चे पाए गए. जिन्हें टीम ने रेस्क्यू कर सीआरपीएफ कैम्प में लाकर डॉक्टर की निगरानी में सुरक्षित रखा.इसकी सूचना इंद्रावती टाइगर रिजर्व प्रबंधन को देने पर परिक्षेत्र अधिकारी सुबोध झा अपने स्टॉफ के साथ तत्काल CRPF कैम्प पामेड़ पहुंचकर हिरण के दोनों बच्चों को अपने अधीन लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. 24 जनवरी को हिरण के बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अन्तर्गत कुटुमसर को सौंपा गया.