Tuesday, August 4, 2026

क्लासरूम में ठुमके: ‘पतली कमरिया’ गाने पर छात्राओं के साथ शिक्षक ने किया डांस, VIDEO वायरल

सतना। इन दिनों डीजे की धुन पर बजने वाले फूहड़ गाने बच्चों के क्लास रूम तक पहुंच रहे है। जिसकी धुन में न सिर्फ बच्चे बल्कि स्कूल (School) के टीचर (Teacher) भी उस गाने (Song) पर ठुमके लगाते नजर आ रहे है। कुछ ऐसा ही अश्लील गाने (Obscene Song) पर ठुमके लगाने का वीडियो (Video) इन दिनों सतना जिले (Satna) के शासकीय स्कूल (Government School) से सामने आया है। जहां क्लास रूम के अंदर छात्राओं के साथ शिक्षक बाकायदा ठुमके लगा रही है।यह वायरल वीडियो (Viral Vdeo) जिले के मैहर तहसील (Maihar) के धतूरा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (Government Higher Secondary School) का है। जहां क्लास रूम के अंदर डीजे पर बजने वाले फिल्मी गानों पर छात्राओं के साथ स्कूल टीचर भी ठुमके लगा रही है। विषय का ज्ञान देने के बजाय स्कूल की मर्यादा तार तार कर रही है। इस वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग (Education Department) में हड़कंप मच गया है।