Thursday, March 12, 2026

जिले में वर्ष 2023 के लिए स्थानीय अवकाश की तिथि घोषित, कलेक्टर श्री संजीव झा ने जारी किए आदेश

कोरबा 09 जनवरी 2023/वर्ष 2023 में जिले में रहने वाले स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए है। इस वर्ष जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश रहेगा। 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश चतुर्थी, 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को दशहरा (महानवमी) तथा 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।