Thursday, August 20, 2026

दीपावली के लिए सजावटी सामानों की दुकान सजकर तैयार,बाजार में बनी हुई है रौनक, जमकर हो रही खरीदी

कोरबा। दीपावली कार्तिक अमावस्या को धूमधाम से मनाया जाएगा। धनतेरस इसकी शुरुआत होना है। इससे पहले घर और प्रतिष्ठानों की सफाई प्रारंभ हो गई है। वही साज सज्जा के लिए कई प्रकार के सामानों की वैरायटी बाजार में उपलब्ध कराई गई है।

कार्तिक मास की शुरुआत होने के साथ प्रकृति के नजारे में बदलाव शुरू हो गया है। कार्तिक स्नान की परंपरा निभाने के साथ दीपावली का महत्वपूर्ण पर्व इसी महीने मनाया जाना है। दीपावली को लेकर हर तरफ लोगों में काफी उत्साह और उमंग दिखाई दे रहे हैं। पर्व को खास बनाने में स्वच्छता अभियान और साज सज्जा का सबसे अहम योगदान होता है। इसलिए इस प्रकार की गतिविधियां भी जोरों पर हैं। कोरबा के पुराना बस स्टैंड सीतामढ़ी ट्रांसपोर्ट नगर बुधवारी घंटाघर निहारिका के अलावा अनेक क्षेत्रों में रंगोली, कलर्स, और सजावटी सामानों की काफी दुकानें लगी हुई हैं। लोगों की सामर्थ्य और इच्छाशक्ति का ख्याल रखते हुए दुकानदारों ने यहां पर ऐसे सामान होगी काफी वैरायटी उपलब्ध कराई हैं। बाजार में कारोबार करने वाले लोगों से हमने बातचीत की और जाना कि इस बार वे दीपावली पर क्या कुछ उम्मीद रखते हैं।पिछले कुछ दिनों से बेमौसम हो रही बारिश के कारण रंग में भंग पड़ रहा है और तैयारियों पर व्यवधान उत्पन्न भी हो रहा है। लोगों को इंतजार है कि मौसम जल्द ठीक हो ताकि अनुकूल वातावरण में इस पर्व को मनाया जा सके। वही मिट्टी के दीयों के बढ़े दाम भले ही बाजार में अनेक तरह की झालर लाइट की खूब-पूछ परख हो रही है। मगर दीपावली की असली रौनक तो मिट्टी के दीयों से ही आती है । इस बार भी मिट्टी के दीयों की अच्छी खासी डिमांड देखने को मिल रही है। लेकिन इस बार दीयों के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है ।बाजार में दो रुपए का एक दीया मिल रहा है ।25 रूपए दर्जन के हिसाब से दीए बिक रहे हैं ।इसके बाद भी इनकी खरीदी ने रफ्तार पकड़ ली है।