

कोरबा। दीपका प्रोजेक्ट के विस्तार हेतु आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। जिसमें शासन-प्रशासन एवं एसईसीएल के अधिकारी, ट्रेड यूनियन के नेता व भू विस्थापित सम्मिलित हुए।पुलिस प्रशासन की भी सभा स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्था थी। एसईसीएल प्रबंधन की ओर से यहां पर भोजन पानी की भी व्यवस्था करवाई गई थी।
भाजपा नेता व समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भूविस्थापितों की पानी, बिजली, सड़क की समस्या का निराकरण एसईसीएल प्रबंधन जल्द करें। इस भीषण गर्मी में हरदीबाजार में जल संकट गहराया हुआ है। लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं ।प्रबंधन क्षेत्र में पानी की समुचित व्यवस्था करें।
एसईसीएल दीपका के कुछ अधिकारियों के द्वारा भूविस्थापितो से अभद्र व्यवहार की जानकारी भी सामने आई है ।श्री अग्रवाल ने ऐसे अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग एसईसीएल प्रबंधन से की है। दीपका प्रोजेक्ट के विस्तारीकरण को जहां भाजपा नेता ने समर्थन दिया। वही भू विस्थापितों की मुआवजा, नौकरी और बसाहट की मांग पर भी गंभीरता पूर्वक विचार करने का आग्रह उन्होंने प्रबंधन से किया है। श्री अग्रवाल का कहना है कि एसईसीएल के विस्तारीकरण से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा।
जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल, एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव, बीएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अजय राठौर, गिरजा साहू अध्यक्ष साहू समाज कोरबा, भाजपा हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष हरीश थरवानी, अरुणीश तिवारी, संजय शर्मा, नरेश टंडन,जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल, मनोज शर्मा, रमेश गुरुदीवान, अश्विनी मिश्रा, तरुण राहा दीपका, रघुराज सिंह पूर्व सरपंच ,लक्ष्मण चंद्रा ,मन्नू राठौर निक्की जांगड़े,जन्मजय जयसवाल सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी शामिल हुए।











