कोरबा। शहर में कोयला, रेत के बाद अब डीजल चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है खदानों से लेकर बाहर खड़ी गाड़ियों को डीजल चोर अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ऑयल से भरे टैंकरों से कितनी मात्रा में डीजल की चोरी होती होगी।
कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन गोपालपुर डिपो से पूरे प्रदेश में पेट्रोल डीजल की सप्लाई टैंकरों के माध्यम से की जाती है। लेकिन यहां टैंकरों से रास्ते में पेट्रोल और डीजल की चोरी लगातार हो रही है ।
लोगों ने बताया कि जैसे ही गाड़ियां गोपालपुर से छुरी की और पहुंचती है यहां से पेट्रोल और डीजल चुराने का सिलसिला शुरू हो जाता है।।
लोगों ने ये भी बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई लेकिन कार्रवाई के मामले में ढिलाई होने के चलते डीजल चोरों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे।। यही कारण है कि कंपनी को लाखों का नुकसान हो रहा है ।।
लोगों ने आशंका व्यक्त कि की बिना किसी संरक्षण के इस प्रकार का कार्य लगातार हो ही नहीं सकता।। लेकिन इन पर सख्त कार्रवाई कब होगी ये कोई नही जानता।










