Wednesday, August 5, 2026

स्कूल में हेडमास्टर की ‘गंदी बात’:कॉपी चेक करने के बहाने बच्चियों के शरीर को गलत तरीके से छूता; छात्राओं पर रखता था बुरी नीयत

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक प्रधान पाठक को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है। यहां के शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने शिकायत की थी कि प्रधान पाठक हरीश कुमार मरावी (61 वर्ष) कॉपी चेक करने के बहाने उनके साथ छेड़छाड़ करता है।

छात्राओं ने बताया कि वो उनके निजी अंगों को गलत नीयत से हाथ लगाता है। उन पर बुरी नीयत रखता है। उनसे गलत बातें करता है, जिसके कारण उनका स्कूल जाकर पढ़ाई करना दूभर हो गया है। छात्राओं ने प्रधान पाठक की शिकायत अपने घरवालों से भी की। घरवाले छात्राओं के साथ अंबागढ़ चौकी थाने पहुंचे और वहां मामले की शिकायत की। आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की थी।