*शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे जिला कोरबा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न*

बैठक का संचालन करते हुए कामगार सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू जी ने मंचस्था पदाधिकारियों का परिचय करवाया एवं चुनरी यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दिया।

जिलाध्यक्ष रवि मैजरवार द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें चुनरी यात्रा की सफलता हेतु माता की चुनरी एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया वा आगामी 5 एवं 6 नवंबर को दो दिवसीय ग्राम संपर्क यात्रा की तैयारी हेतु निर्देशित किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई-रिक्शा सेना जिलाध्यक्ष राजा केसरवानी कामगार सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू बालको जोन अध्यक्ष शेर बहादुर, दर्री जोन अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा कोरबा विधानसभा अध्यक्ष रमेश श्रीवास कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष विनय भारिया उपाध्यक्ष मनोज भारिया, ई-रिक्शा सेना संगठन प्रमुख भोजराम साहू, छोटे लाल साहू लक्ष्मी गुप्ता श्याम सुंदर गुप्ता लालाराम बैरागी , ग्राम सनगुड़ा अध्यक्ष राम कुमार चौहान एवं महिला सेना से रानू साहू, नीतू चौहान , राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता शामिल हुए।