Tuesday, August 4, 2026

जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू पहुंचे खैरझिटी, श्रीमद् भागवत कथा में हुए शामिल

खैरझिटी.आज ग्राम खैरझिटी नया में श्री द्वारिका साहू जी के यहां ,ग्राम कापादह में श्री दाऊराम साहू के यहां एवम् ग्राम मुजनूं कांपा में झाडूराम साहू के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम में शमिल हुआ। इस अवसर पर उनके परिजनों और ग्राम वासियो से भेंट कर उनका हाल चाल जाना। ईश्वर की कृपा से सभी के जीवन मे सुख शांति और समृद्धि बनी रहे