
क्रय मूल्य से डबल दामों मे खरीद कर खेला कमीशनखोरी का खेल
कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पांडे की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं लगातार एक के बाद एक इनके भ्रष्ट एवं संदिग्ध कार्य उजागर हो रहे हैं इसी तारतम्य में डीएमएफ एवं सीएसआर मद से करोड़ों रुपए की गुणवत्ता हीन सामग्रियों की खरीदारी एवं उसमें व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में शिकायत करते हुए शैक्षिक संघ के पदाधिकारियों ने भ्रष्ट कार्यों का पर्दाफाश किया गया है।
जिले में डीएमएफ एवं सीएस आर मद से विभिन्न कल्याणकारी एवं लोकहित की योजनाएं संचालित की जा रही हैं इसी तारतम्य में शिक्षा विभाग में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए एवं उत्तम शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्य सहगामी सामग्रियां एवं उचित पोषण प्रदान करने के लिए कई प्रकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की गई हैं परंतु जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने भ्रष्ट एवं संदिग्ध कार्यकलापों से व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया हैसंघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापित 13 बिंदुओं की शिकायत में डीएमएफ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे स्मार्ट क्लास व्हाइट बोर्ड ग्रीन बोर्ड एवं मैग्नेटिक बोर्ड पंखा वाटर प्यूरीफायर आरओ सेनेटरी पैड मशीन सैनिटाइजर विविध बर्तन भाड़े एवं पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकासखंड कटघोरा में संचालित की जाने वाली सोन चिरैया योजना में होने वाले व्यापक भ्रष्टाचार को उल्लेखित किया है lसंघ के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापित 13 बिंदुओं की शिकायत में डीएमएफ द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे स्मार्ट क्लास व्हाइट बोर्ड ग्रीन बोर्ड एवं मैग्नेटिक बोर्ड पंखा वाटर प्यूरीफायर आरओ सेनेटरी पैड मशीन सैनिटाइजर विविध बर्तन भाड़े एवं पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकासखंड कटघोरा में संचालित की जाने वाली सोन चिरैया योजना में होने वाले व्यापक भ्रष्टाचार को उल्लेखित किया है l








