Wednesday, April 29, 2026

“डीपीएस बालकों की छात्रा जानवी का एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन” ‌

जानवी साहू डी. पी.एस. बालकों में कक्षा आठवीं की छात्रा है। बैंगलोर में आयोजित डी .पी.एस .राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता- 19 में 17 से 18 अगस्त 400 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं 400 * 4 रिले में स्वर्ण पदक प्राप्त कर कोरबा जिला एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन की है। इसके साथ ही बिलासपुर में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में जानवी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष बालिका वर्ग में 400 मीटर एवं 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया। ज्ञात हो पिछले साल भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया था। सीबीएसई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2 साल भाग ले चुकी , साथ ही फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। जानवी बालको कर्मचारी श्री भवानी साहू की पुत्री है। यह स्कूल के खेल शिक्षक सिद्धार्थ नारायण शुक्ला के मार्गदर्शन में ज्ञान प्रशिक्षण ले रही है। जानवी की इस उपलब्धि पर प्राचार्य कैलाश पवार एवं सभी शिक्षकों ने साथ ही खेल प्रेमियों ने इसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही आने वाले स्पर्धा के लिए अपने शुभकामनाएं दी हैं।