Wednesday, June 24, 2026

वर्दी का रौब दिखाकर DSP ने की दबंगई:बीच सड़क पर युवक को जमकर मारा, अस्पताल में भर्ती; CM के दौरे पर लगी थी ड्यूटी

बिलासपुर में कबीरधाम (कवर्धा) से VVIP ड्यूटी करने आए DSP (असिस्टेंट कमांडेंट) ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए लड़कों के विवाद में उलझ गए। और एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेटे के विवाद में उलझे DSP के सिर में भी चोट लगी है। और निजी अस्पताल में भर्ती हो गया है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार बन्नाक चौक निवासी जगदीश मिश्रा DSP के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग कबीरधाम जिले में बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर है।

बिलासपुर जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम चल रहा है। लिहाजा, यहां जगदीश मिश्रा की VVIP ड्यूटी लगी है।