Monday, August 24, 2026

दुर्ग हत्याकांड खुलासा: BJP सांसद के भतीजे समेत 4 हत्यारे गिरफ्तार, व्यापारी के सीने में दागी थी 5 गोलियां

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक ज्वेलर्स के सीने में 5 गोलियां दाग कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. इस लूट की वारदात में शामिल BJP सांसद के भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया है. 4 हत्यारों ने मिलकर गुनाह का ब्लू प्रिंट तैयार किया था, जिसमें पुलिस ने मास्टर माइंड समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया है. इसका एसपी अभिषेक पल्लव ने खुलासा किया है.

एसपी दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव ने आरोपियों से पूछताछ की. एक हाथ कटे आरोपी सौरभ कुमार सिंह ने खुद को भाजपा सांसद का भतीजा बताया. उसने कहा कि उसके मौसा सुशील कुमार सिंह औरंगाबाद बिहार के सांसद हैं. वहीं मामले के मुख्य आरोपी और पहले भी दो मर्डर कर चुके आरोपी अभिषेक झा ने कहा कि वो लोग सिर्फ लूट के इरादे से वहां गए थे. सौरभ और अभय कुमार उर्फ बाबू ने शराब के नशे में गोली मार दी.

 

दरअसल, अमलेश्वर के तिरंगा चौक पर गुरुवार को दिनदहाड़े दुकान में घुसकर सराफा कारोबारी सुरेंद्र सोनी की हत्या कर दी गई थी. वारदात के मास्टर माइंड अभिषेक उर्फ अनुपम झा ने जुर्म का ब्लू प्रिंट तैयार किया था. लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिए थे.