रायपुर में दुर्गा समिति के सदस्यों पर बदमाशों ने बांस-डंडे से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि, ये बदमाश दुर्गा समिति के टेंट मालिक के साथ आए थे। समिति और टेंट वाले का किसी काम को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद के बाद बाद टेंट वाले ने 20-25 लड़कों को बुलाकर सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में मां-बेटे समेत कई और लोगों को भी चोट आई है। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।



टेंट वाले पर सही काम नहीं करने का आरोप
राजकुमारी ध्रुव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह विधानसभा इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहती है। कॉलोनी वालों ने मिलकर मातृशक्ति नवरात्रि उत्सव समिति के तहत दुर्गा मां की मूर्ति की स्थापना की है।
इस कार्यक्रम के लिए टेंट का काम दीपक वर्मा नाम के व्यक्ति को दिया गया। समिति के सदस्यों ने दीपक को तय सौदे के मुताबिक काम करने के लिए कहा, लेकिन उसने काम नहीं किया।









