Sunday, June 28, 2026

ED की सोनिया से दूसरे दिन की पूछताछ शुरू:राजघाट पर कांग्रेसियों की नो एंट्री; 5 दिन पहले पूछे थे 25 सवाल, 50 की लिस्ट

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की दूसरे दिन की पूछताछ शुरू हो गई है। करीब सुबह 11 बजे सोनिया गांधी राहुल और प्रियंका के साथ ED ऑफिस पहुंचीं। सोनिया से पूछताछ के लिए ED ने 50 सवालों की लिस्ट बनाई है, जिसमें 21 जुलाई को 25 पूछे गए थे।

इधर, कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही है। हमें प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है। हालांकि, दफ्तर के बाहर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए।

  • कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की गई है। संसद सत्र चलने की वजह से प्रदर्शन करने पर रोक मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है।
  • कांग्रेस सांसद संसद के भीतर सोनिया गांधी से ED की पूछताछ का मुद्दा उठाएंगे। कांग्रेस ने इसको लेकर सोमवार को रणनीति तैयार की थी।