Tuesday, August 4, 2026

ईडी के टीम ने कोरबा में रातभर खोजें दस्तावेज,दूसरे दिन भी सुबह ईडी की टीम कलेक्टर कार्यालय में

कोरबा। जिले में हुए कोल और DMF स्कैम में चल रही जांच के तहत एक बार फिर पुनः ईडी की टीम कोरबा रिटर्न हो गई है। ईडी की टीम कलेक्टोरेट दफ्तर के माइनिंग और डीएमएफ में दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। ईडी के टीम की दबिश के बाद एक बार फिर जिले में खलबली मच गई है। यहां बताना होगा कि कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लेवि वसूली का मामला शांत नही हो रहा है। कोयला स्कैम कोरबा से जुड़े होने से बुधवार की सुबह एक बार फिर ईडी की कोरबा के माइनिंग और डीएमएफ दफ्तर पहुंची गई। वही ईडी के टीम की दबिश के बाद कई अधिकारियों के तोते उड़ गए है। बहरहाल ईडी की जांच में क्या सुराग मिलता है यह तो जांच व ईडी के खुलासे के बाद पता चलेगा,लेकिन ईडी की बार बार कोरबा आगमन जांच से अफसरों का बीपी बढ़ना तय है। माइनिंग घोटाले के प्रकरण में ही कोरबा जिले के पूर्व खनिज अधिकारी जगदलपुर में पदस्थ उपसंचालक एस एस नाग न्यायिक रिमांड पर जेल की हवा खा रहे हैं। वही चुनावी वर्ष में ईडी की जांच व कार्रवाई किस करवट बैठेगा यह भविष्य के गर्त में छुपा है। वही 15 फरवरी को ईडी के टीम ने कोरबा में रातभर पुनःफिर से खोज रहे हैं दस्तावेज,वही दूसरे दिन 16 फरवरी को अभी सुबह 4:00 बजे तक ईडी के टीम कलेक्टर कार्यालय कोरबा में मौजूद,जांच जारी है।