Monday, October 12, 2026

सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों पर ठंड का असर,,स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग नहीं कर रहे पहल,,बीजेपी नेता केदारनाथ अग्रवाल ने जिला प्रशासन से की राहत की मांग

कोरबा. अचानक बदले मौसम के बाद कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पडने लगी है। साथ ही शीतलहर भी चलती रही। बीते कुछ दिनों से बढ़ी ठंड की वजह से सबसे ज़्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होने लगी है। क्योंकि कड़ाके की ठंड के बाद भी स्कूलों के समय नहीं बदले गए है

हल्के कोहरे और चल रही ठंड हवा के बीच बच्चों का स्कूल जाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

इसके बाद भी अभी तक स्कूलों का समय बदलने की किसी तरह की सुगबुहाहट नहीं दिख रही है। शीतलहर से मौसम काफी सर्द हो गया है, तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। ठंड के कारण अभिभावकों को परेशान होना पड़ रहा है। बढ़ती परेशानी को देखते हुए भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने जिला प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है और स्कूली समय में बदलाव करने का आग्रह किया है आपको बताते चलें कि हर बार

ठंड के मौसम में बच्चों को सुविधा देने के लिए समय में परिवर्तन किया जाता है । लेकिन इस बार अब तक इस तरह का कोई आदेश जिला शिक्षा विभाग से नहीं आया है । जिसके कारण बच्चे सहित उनके अभिभावक काफी परेशान हो रही है।

अलाव की व्यवस्था करने की अपील की
भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल हमेशा जनहित के मुद्दे उठाते हैं । मौसम को देखते हुए उन्होंने निगम से आग्रह किया है कि अलाव की व्यवस्था भी वह भी शीघ्र से शीघ्र प्रारंभ करें। ताकि रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों सहित बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन में रहने वाले लोगों को भी राहत मिल सके।