कोरबा – आज सुबह से कोरबा जिले में हाथी की खबरें हाथी से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही थी,हाथी जांजगीर जिला से होते हुए हाथी कोरबा जिले में दाखिल हुआ था अकेला हाथी था, हाथी गेवरा खदान से लगे भिलाई बाजार से होते हुए नरई बोध होते हुए, गेवरा बस्ती से ग्राम खोडरी पहुंचा था। लगभग दिनभर हाथी खोडरी ग्राम के वृंदावन में डेरा जगाया हुआ था। कई बार वह निकालने का प्रयास भी कर रहा था लेकिन लोगों का हम भीड़ देखकर वह वहां छुपा बैठा था जैसे ही अंधेरा हुआ शाम हुआ हाथी निकला और हाथी ने ग्राम खोडरी से निकलकर पाली की तरफ आगे बढ़ता गया। हाथी खोडरी ग्राम से भालपहरी के रास्ते आगे बढ़ने लग गया। इसी दौरान अभी सूचना मिल रही है कि हाथी के रास्ते में जो लोग आए हैं कई लोगों को कुचला है जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। इस विषय में बताया जा रहा है की खेरभावना गांव हाथी घुसा और एक घर में हाथी घुस आया जिसमें घर से दो महिलाएं भागने लगी,जिसे हाथी ने कुचल कर मर दिया। आज सुबह से जिस तरह से हाथी कोरबा जिल में दाखिल हुआबौर एक एक कर अब तक तीन लोगों को मौत के घाट उतारा निश्चित रूप से वन विभाग की भारी लापरवाही को उजागर करता है। सुबह से हाथी कोरबा जिले में दाखिल हुआ पर वन मंडल की के कुछ ही सदस्य ग्राम खोडरी पहुंचते है, हाथी की उपस्थिति को देखते हैं जिसके बाद अपने विभाग को सूचना देते हैं और लगभग 20 से 30 की संख्या में वन मंडल के कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं और यकीन मानिए एक दो हाथी पर नजर बनाए हुए रखते हैं बाकी कर्मी सड़क किनारे कुर्सी लगाकर चाय नाश्ता करते हुए दिखाई दिए। इसी से पता चलता है कि वन अमला वन में क्या काम करता है, आज ग्राम खोडरी के लोगों ने देखा की कुर्सी लगाकर चाय नाश्ता करना है। जो कटघोरा वन मंडल है निश्चित रूप से मौके पर मौजूद तो थे पर वे केवल ग्रामीणों से चाय पानी नाश्ता कर रहे थे किसी भी तरह की एक्टिविटी नही थी, जिस वजह से सुबह के बाद देर शाम भी यह घटनाएं सामने आई है अब देखना होगा कि जिला प्रशासन किस तरह का रुख इस पूरे घटना पर अपनाता है









