Wednesday, September 23, 2026

छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में 2 घंटे बत्ती रही गुल:DSPM पावर-प्लांट में 2 यूनिट हुई थी ट्रिप; कामकाज रहा ठप, परेशान होते रहे लोग

DSPM पावर प्लांट में खराबी के कारण शुक्रवार को 2 घंटे तक 5 जिलों में बिजली गुल रही।रायपुर.छत्तीसगढ़ के 5 जिलों में शुक्रवार दोपहर पावर सप्लाई ठप हो गई। जिलों में बिजली सप्लाई करीब 2 घंटे तक बाधित रही। ​​​​​​कोरबा स्थित 500 मेगावाट DSPM पावर प्लांट में खराबी के कारण ऐसा हुआ है। सबसे ज्यादा प्रभाव बिलासपुर और सरगुजा में इसका पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 2.45 बजे अचानक लाइट गुल हो गई। कोरबा में 2 घंटे, कोरिया, मनेंद्रगढ़ और सूरजपुर में 1-1 घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं बिलासपुर-सरगुजा में ढाई घंटे पावर कट था। इससे कामकाज प्रभावित तो हुआ है, लोग भीषण गर्मी में परेशान होते रहे।

DSPM पावर प्लांट में खराबी के कारण शुक्रवार को 2 घंटे तक 5 जिलों में बिजली गुल रही।
DSPM पावर प्लांट में खराबी के कारण शुक्रवार को 2 घंटे तक 5 जिलों में बिजली गुल रही।

ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केवी लाइन में असर पड़ा

बिजली उत्पादन कंपनी DSPM के अधिकारी डॉ. श्यामा प्रसाद के मुताबिक, प्लांट में तकनीकी खराबी आने से 250-250 मेगावाट की 2 यूनिट ट्रिप हो गई थी। उन्होंने बताया कि ट्रांसमिशन कंपनी की 220 केवी लाइन पर असर पड़ा और जर्क लगने से 132 केवी लाइन भी बंद हो गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति बंद रही।

प्लांट से 220 केवी लाइन निकली है, जिससे छुरी स्थित सबस्टेशन में बिजली आपूर्ति होती है। वहां से 132 केवी में परिवर्तित कर अन्य स्थानों पर सप्लाई की जाती है।

कोरबा DSPM पावर प्लांट में खराबी।