कोरबा: कोरबा में लगभग एक पखवाड़े से शुरू हुआ हादसों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है । आए दिन कोई ना कोई दुर्घटना की भेंट चढ़ रहा है । लेकिन इन सब के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख बंद किए हुए है। ऐसे हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टीपी नगर क्षेत्र में बस क्रमांक CG 11 AT 5112 की चेचिस बैंड हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी बस कई किलोमीटर का सफर कर रही थी। सीएसईबी चौक, टीपी नगर चौक होते होते हुए यह अब बस नया बस स्टैंड पहुंची। लेकिन इस कारण ना ही ट्रैफिक के किसी जवान ने संवेदना दिखाई, नाही परिवहन विभाग का कोई मौके पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि यह बस सद्भावना ट्रेवल्स की है। जो चेचिस के बैंड होने के बाद भी शहर की सड़कों पर बेधड़क दौड़ रही थी। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पैसों के लालच में सवारी गाड़ियां संचालित करने वाली संस्था किस तरह से लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करती है।

पैसों के लालच में सवारी गाड़ियां अक्सर नियम कायदों को ताक पर रख देती है । लेकिन उन नियमों को पालन कराने की जिम्मेदारी जिस विभाग को दी गई है वह आखिर उदासीन क्यों बैठा हुआ है यह प्रश्न भी उठने लगे है । तस्वीरों में आप देख सकते हैं की बस की हालत जर्जर हो चुकी है। अब ऐसे बसों को परमिट किस आधार पर आरटीओ प्रदान करती है यह तो समझ से परे है। लेकिन सवारियों को ढोने वाली गाड़ियों में इस तरह की लापरवाही लोगों की जान को आपस में डालती हैं। इसकी कई बानगी सड़क हादसों के रूप में उभर कर सामने आ चुकी है ।लेकिन इन सब के बाद भी आरटीओ क्यों आंख मूंद लेता है यह समझ से परे है।












