Tuesday, April 7, 2026

सारनाथ एक्सप्रेस का जैतवार रेलवे स्टेशन तथा बिलासपुर- रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का उंचेहरा रेलवे स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा

बिलासपुर- 20 जनवरी 2023. रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले दो रेलवे स्टेशनों में दो गाड़ियो का ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है। गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव जबलपुर मंडल के जैतवार स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर- रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस का 02 मिनट का प्रायोगिक ठहराव जबलपुर मंडल के उंचेहरा स्टेशन में दिया जा रहा है।

यह सुविधा दिनांक 21 जनवरी 2023 को दुर्ग तथा छपरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस में यह सुविधा आगामी 06 महीने तक रहेगी। दिनांक 21 जनवरी 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग- छपरा सरनाथ एक्सप्रेस जैतवार रेलवे स्टेशन में 08.23 बजे पहुंचेगी तथा 08.25 बजे रवाना होगी तथा दिनांक 21 जनवरी, 2023 को छपरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस जैतवार रेलवे स्टेशन में 18.23 बजे पहुंचेगी तथा 18.25 बजे रवाना होगी

उंचेहरा स्टेशन में ठहराव की सुविधा दिनांक 21 जनवरी 2023 को बिलासपुर तथा रीवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर- रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस में यह सुविधा आगामी 06 महीने तक रहेगी गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर- रीवा

एक्सप्रेस उंचेहरा स्टेशन में 03.43 बजे पहुंचेगी तथा 03.45 बजे रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी गाड़ी संख्या 18248 रीवा- बिलासपुर एक्सप्रेस उंचेहरा स्टेशन 23.33 बजे पहुंचेगी तथा 23.35 बजे रवाना होगी ।