रायपुर. फटे बारदाने वाले वायरल वीडियो पर सियासी वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है. पूर्व सीएम की ओर से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शायराना अंदाज में जवाब दिया है. मुख्यमंत्री ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताते हुए इसे झूठा करार दिया है. उन्होंने निदा फाजली का एक शेर ट्वीट करते हुए लिखा है कि-इतना सच बोल कि होठों का तबस्सुम न बुझे, रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा दरअसल, पूर्व सीएम रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ये एक किसान मंडियों में मिलने वाले बारदानों (बोरा) की हालत दिखा रहा है. वीडियो में फटे हुए बारदाने दिखाई दे रहे हैं. इसी वीडियों का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने इसकी सच्चाई लोगों के सामने रखी है.
इतना सच बोल कि होठों का तबस्सुम न बुझे
रौशनी ख़त्म न कर आगे अँधेरा होगा~निदा फ़ाज़ली pic.twitter.com/NP6VlUKbaZ
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 26, 2022
दाऊ @bhupeshbaghel जी आप तो स्वघोषित किसान पुत्र हैं, फिर भी आपको बारदाने की इतनी समझ नहीं है।
छत्तीसगढ़ के किसानों को ऐसे फटे-पुराने बारदाने देकर आप क्या सिद्ध करना चाहते हैं?
आप चाहे किसानों की आवाज कितनी भी दबाएं लेकिन @BJP4CGState प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी है। pic.twitter.com/bsiNttvPLm
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 23, 2022







