रायपुर। पिता की सौतेली बेटी पर गलत नजर, गलत हरकत की खबर आती रहती है, लेकिन राजधानी से लगे तिल्दा में सगा बाप ही अपनी बेटियों पर गलत नजर रखता था. पिता की हरकत से परेशान बेटी ने मंगलवार को डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. तिल्दा में रहने वाला हूबलाल भारती की नौ बेटियां और एक बेटा है. पिता बेटियों पर गलत नजर रखता था. इसी वजह से विवाद भी होता है. मंगलवार को किसी बात पर विवाद शुरू हुआ तो कल्पना भारती (26 वर्ष) ने डंडे से पीट-पीट कर अपने पिता हूबलाल भारती की हत्या कर दी. इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने बेटी को रोकते हुए पिता को बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा न सके. तिल्दा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.








