बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिसापुर में रेलवे ट्रैक पर 2 लोगों की लाश मिली है. रेलवे फाटक के पास महिला की निर्वस्त्र लाश मिली है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अमेरी फ़ाटक के पास की घटना है.पुलिस के मुताबिक फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है. सोशल मीडिया के जरिए और आसपास के लोगों की मदद से शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है. दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है.










