
कोरबा के काशीनगर वार्ड में स्थित कचरा संग्रहण केंद्र में भीषण आग लगी है. लोगों ने आग की लपटे देख इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी. दमकल वाहन और 112 की टीम को मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. आगजनी की सूचना पर बस्तीवासियों की भीड़ लग गई है. बताया जा रहा असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है.








