सुकमा जिले में एक कन्या पोटाकेबिन(सरकारी आवासीय विद्यालय) में 5 साल की मासूम से का मामला सामने आया है। रात में युवक किसी तरह से पोटाकेबिन के अंदर घुसा और सो रही बच्ची को उठाकर ले गया था। फिर उससे रेप किया है। मामला एर्राबोर थाना क्षेत्र का है।
बच्ची ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी थी। घर वालों ने अधीक्षिका पर दबाव बनाया, जिसके बाद मामले में FIR दर्ज करवाई गई। उधर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आरोपी को पकड़ने SP को निर्देश दिए हैं।









