Wednesday, August 5, 2026

मोदी की हत्या वाले बयान पर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार, पन्ना पुलिस ने हटा निवास से किया गिरफ्तार

पन्ना। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने संबंधी विवादित बयान दिया था। विवादित बयान के कारण उन्हें आज (मंगलवार) सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके बिगड़े बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने पर एमपी की राजनीति में भूचाल आ गया था। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी द्वारा निशाने पर लिया था। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने डीजीपी को ज्ञापन सौंपा था। उसके खिलाफ कल सोमवार को पवई थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था।