
चाकाबुड़ा. चाकाबुड़ा में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन की गरिमामय उपस्थिति एवं उनके मुख्य अतिथि में हुआ। फाइनल मुकाबला ग्राम रलिया एवं चाकाबुड़ा के बीच खेला गया रलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 105 रन बनाएं लक्ष्य का पीछा करते हुए चाकाबुड़ा की टीम 58 रनों पर सिमट गई। इस तरह से रलिया की टीम ने विजय हासिल किया। कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव का आत्मीय एवं गर्मजोशी के साथ आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि रहे पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट मैच लोगों को अपनी और आकर्षित करता है पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी क्रिकेटर खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं खेल से शारीरिक व मानसिक लाभ मिलती है स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है कोई भी खेल हो खेल भावना के साथ खेलने से आपसी समन्वय और भाईचारा की स्थिति निर्मित होती है गांव से गांव जुड़ता है और आपसी सामंजस्य बनता है खेल के साथ भरपूर मनोरंजन होता है। आज के मैच में विजेता एवं उपविजेता को मुख्य अतिथि लखन देवांगन ने पुरस्कार वितरण किया। सर्वप्रथम उपविजेता टीम चाकाबुड़ा को 11101 रूपये एवं शील्ड तथा विजेता रहे ग्राम रलिया को 22000 रुपए एवं कप के साथ पुरस्कार दिया गया। साथ ही मैन ऑफ द मैच भास्कर जोशी रहे तथा मैन ऑफ द सीरीज प्रकाश कुमार को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम चाकाबुड़ा के सरपंच पवन सिंह कमरों अरदा सरपंच श्रवण तंवर उपसरपंच जितेंद्र जोशी ग्राम जवाली सरपंच वीरेंद्र कंवर पवन जोशी जितेंद्र राजपूत रामगोपाल रामकिशन मंचासीन थे साथ ही दिलीप भोला यादव फेकू हरीश गजेंद्र मरकाम हरप्रसाद यादव मोती कश्यप नरोत्तम पटेल देवनारायण अनंत सहित ग्राम वासी व अंचल के क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।










