
बैकुंठपुर. भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा में भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कोरबा लोकसभा के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आम सभा आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल लोकसभा प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने अपनी बात रखते हुए प्रदेश की भूपेश सरकार पर तीखे हमले किए। पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल है कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र खोखला साबित हुई सारा विकास कार्य ठप पड़ा है पूरे प्रदेश में केवल और केवल वसूली अभियान चल रहा है गोली कांड हत्याकांड चाकूबाजी के साथ गुंडागर्दी की सारी सीमाएं पार हो चुकी है प्रदेश में अराजकता का माहौल है आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इन्हें सत्ता से उखाड़ कर बाहर का रास्ता दिखाएगी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा में व्यापारी की खुलेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई कांग्रेस सरकार के संरक्षण में पूरा शासन और प्रशासन तंत्र से छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन में भूपेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश व्याप्त है। आने वाले दिनों में फिर से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। बैकुंठपुर में आंचल राजवाड़े के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस के कुशासन बेरोजगारी से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।







