Sunday, August 2, 2026

भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:एक घायल, हरेली तिहार मनाने जा रहे थे युवक, 2 बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर

राजनांदगांव जिले में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। एक शख्स घायल है। इनमें से 2 युवक हरेली तिहार मनाने के लिए किसी दूसरे गांव में जा रहे थे, जबकि 3 लोग काम से जा रहे थे। मगर रास्ते में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। हादसा छुरिया थाना क्षेत्र में हुआ है।

हादसा सुबह करीब 11 बजे के आस-पास हुआ है। बोईरडीह के रहने वाले युवक त्योहार मनाने के लिए निकले थे। दोनों बाइक से अभी बोईरडीह के आगे पुल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चारों रोड के किनारे पहुंचे गए।