

कोरबा. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के जिला महामंत्री दीपका नगर पालिका परिषद में पूर्व प्रतिनिधि रह चुके भाजपा के कद्दावर नेता दीपक जायसवाल के जन्म दिवस के अवसर पर उनके कार्यकर्ताओं एवं चाहने वालों ने एसईसीएल गेवरा नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में मरीजों को फल का वितरण किया। इस अवसर पर फल वितरण करने पहुंचे जिला महामंत्री भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने कहा कि अंत्योदय को लक्ष्य मानकर संकल्प अनुरूप लोगों की सेवा करना मेरे जीवन का मूल उद्देश्य है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक जायसवाल के जन्म दिवस के अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन सहित कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी। सुबह से ही फोन कॉल करके और सोशल मीडिया में बधाई देने का तांता लगा रहा। फल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर उनके साथ समाज सेवक प्रदीप जायसवाल अश्वनी महतो पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पूर्व एल्डरमैन बुधवारा देवांगन, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूर्व एल्डरमैन उत्तरा कुंभकार, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष पार्षद रामपुकार, सुभद्रा यादव युवा नेता डॉ पीयूष जायसवाल चक्रधर साहू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से राकेश कुमार रंजन सिंह प्रकाश जायसवाल, निशांत मरकाम नवल शर्मा अभिजीत सिंह सरवन सिंह आयुष जायसवाल निलेश कुमार पियूष कुमार विष्णु सिंह सुरेश चौहान सहित और भी उपस्थित थे।










