दमोह – मध्य प्रदेश के दमोह के बहुचर्चित तथा हाईप्रोफाइल धर्मांतरण मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है, जिसमें एक युवक के द्वारा अपना वीडियो जारी कर दमोह की इसाई मिशनरी के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उसे प्रताड़ित कर उसका जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है, साथ ही युवक ने दमोह पुलिस से कार्यवाही करने की गुहार भी लगाई है।
दरअसल दमोह जिले के रहने वाले सुरेंद्र कुमार अहिरवार नामक एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है,और कहा है कि मेरा नाम सुरेंद्र कुमार अहीरवाल है। में दमोह का रहने वाला हूं। इसके साथ ही आगे युवक ने कहा दमोह की ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित सीआईसीएम संस्थान में कार्यरत हूं, और वहां के पदाधिकारी देवेंद्र डेनियर नाम के ब्यक्ति के द्वारा मुझे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, तथा मेरा जबरन धर्मांतरण करवाया जा रहा है, ओर धर्मान्तरण न करने की दशा में मुझे काम से निकाला जा रहा है।











