Sunday, August 9, 2026

CG में चीनी मांझा से कटा लड़की का गला, जिला प्रशासन बेखबर, पढ़िए मौतों की खौफनाक कहानी

तेजधार चाइनीज मांझा अब जिंदगी पर भारी पड़ रहा है. ये धागा नहीं मौत की हथियार है. सांस छीन लेने वाला ये तेजधार मांझा अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मंडराने लगा है. यहां हाल ही में एक दर्दनाक घटना घटी है, जिसे सुन और देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं. रायपुर के बाजारों में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस इससे पूरी तरह से बेखबर है.

रायपुर में एक लड़की का गला कट गया है, लेकिन इस तेजधार मौतनुमा मांझे पर कोई ठोस एक्शन नहीं लिया जा रहा है. जिला प्रशासन इस खतरनाक मांझे को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया है, जिससे बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है और शहर में मौत बनकर मंडरा रहा है.

4 लोग बन मांझे के चुके शिकार

दरअसल, अंकिता नाम की लड़की राजातालाब के पास से गुरुवार शाम 4.30 बजे अपनी स्कूटी से जा रही थी. उसी समय मांझे की चपेट में आ गई. खुद का बचाव करते-करते युवती का गला कट गया. वहीं चार अंगुलियां भी जख्मी हो गईं. वह फिर जैसे तैसे शंकर नगर स्थित आरोग्य अस्पताल पहुंची, जहां वह इलाज कराई और अपनी जिंदगी बचाई, लेकिन अब भी खतरा सब पर बना हुआ है. इसके पहले भी 4 लोग शिकार बन चुके हैं.