Thursday, April 30, 2026

राज्यपाल ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए किया आमंत्रित, जल्द हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

रायपुर. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपने नवनिर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से, प्रदेश विधायक दल का नेता विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा. साथ ही नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया.राज्यपाल हरिचंदन ने विष्णुदेव साय को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने भारत के संविधान की धारा 164 के तहत विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त करने संबंधित पत्र प्रदान किया और केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया.इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, मनसुख मांडविया, ओम माथुर सहित नवनिर्वाचित विधायक, पदाधिकारीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे.