Tuesday, September 29, 2026

अवैध गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी का छापा, बड़ी मात्रा में गुटखा बनाने का कच्चा सामान और मिक्सर मशीन बरामद

रायपुर। छत्तीसगढ़ जीएसटी की टीम वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर लगातार टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. वहीं जीएसटी के ई वे बिल जांच दल ने बीते 1 मार्च को चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन का पीछा कर दुर्ग जिले के चंद्रखुरी में संचालित अघोषित गुटखा फैक्ट्री में कार्रवाई की. इससे पहले संदिग्ध वाहन चालक ने जीएसटी जांच दल को चकमा देने की पूरी कोशिश की और पहचान छिपाने के लिए पैकिंग मटेरियल को भी जला दिया. हालांकि जांच दल के सदस्य फिर भी गुटखा फैक्ट्री तक पंहुच ही गए.