हरदीबाजार। शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के नए छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनमोहन राठौर और उनकी टीम ने किया, जिसमें महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अखिलेश पांडे, अशोक मिश्रा, अनिल पांडे, श्रीमती रानू राठौर, श्रीमती अंजली और प्रमोद राठौर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने नए छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के साथ-साथ सामान्य ज्ञान के विकास पर भी जोर दिया। प्राचार्य अखिलेश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में छात्रों के लिए पाठ्यक्रम के साथ-साथ सामान्य ज्ञान का होना भी आवश्यक है। उन्होंने मनमोहन राठौर की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा छात्रों के हित के लिए काम करते हैं, चाहे वह प्रवेश के दौरान सहयोग हो या अन्य किसी प्रकार की मदद। पांडे सर ने बताया कि मनमोहन राठौर ने प्रवेश के समय हेपाडेक्स की व्यवस्था कर छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान की थी।
अपने संबोधन में मनमोहन राठौर ने छात्रों को आश्वस्त किया कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे, चाहे वह शिक्षा से जुड़ा मामला हो या विपरीत परिस्थितियों में सहायता की बात हो। उन्होंने कहा, “जब तक मैं जिंदा हूं, मैं छात्रों की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा, चाहे वह रक्तदान हो या पढ़ाई में मदद की बात। मैं हर वक्त आपके साथ हूं।”
इस स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि राठौर, सागर केवर्ट, विकास अहीर, निखिल सोनी, गौरव अहीर, रोहन राठौर, सूरज, वंदना, पूजा और दिव्यांशी ने मनमोहन राठौर का भरपूर सहयोग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और उन्होंने इस समारोह का आनंद लिया।
समारोह ने नए छात्रों को महाविद्यालय में स्वागत और प्रेरणा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया, साथ ही छात्रों के हित में किए जा रहे सामाजिक कार्यों के प्रति भी एक सकारात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया।









