Friday, September 25, 2026

पुलिसकर्मी पर धर्मांतरण कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे कलेक्ट्रेट घेराव, एसपी बोले- जांच के बाद होगा एक्शन

मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में एक पुलिसकर्मी पर ही धर्मांतरण का आरोप लगा है। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि एक पुलिसकर्मी अपने दो साथियों के साथ मिलकर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहा है। साथ ही अनहोनी का डर दिखाकर धर्मांतरण के लिए बरगला भी रहा था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपील की है कि इसे संज्ञान में लिया जाए। जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच के आदेश भी दे दिए हैं। पूरा मामला मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना इलाके का है।

क्या है पूरा मामला
आकाश दुआ का आरोप है कि, आदिवासी इलाके की ग्राम पंचायतों में खेती-बाड़ी नष्ट होने और महामारी फैलने जैसा डर दिखाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस काम में एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। विमल तिर्की जो पुलिस लाइन में पदस्थ है वह, लोगों को बरगला रहा है।