Sunday, August 2, 2026

कोल्हापुर में औरंगजेब पर पोस्ट को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने लाठीचार्ज किया

कोल्हापुर.महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब के सपोर्ट में वॉट्सऐप पर पोस्ट करने के विरोध में हिंदू संगठनों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। जिसे लेकर दो गुटों में तनाव का माहौल बन गया। पोस्ट के विरोध में बड़ी संख्या में लोग लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन के सामने इकट्ठा हो गए। बाद में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने बुधवार को कोल्हापुर बंद का ऐलान किया। इस बंद के दौरान कोल्हापुर के शिवाजी चौक में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जमा हुए। भीड़ पर नियंत्रण पाने के पुलिस को यहां पर लाठीचार्ज करना पडा